प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ


चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी की चाईबासा नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्वकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को बाबा मंदिर परिसर, चाईबासा में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

 इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उनके अनुसार, केंद्र सरकार की योजनाएं आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की समृद्धि, विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।इस दौरान रंजन प्रसाद, रूपा दास, भूषण पाट पिंगुवा, चंदन झा, पवन शर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, रोहित दास, दिलीप साव, अजय झा, कामेश्वर विश्वकर्मा, रमेश साहू, मृदुल निषाद, रीना कर, डोली कर, रिंकू सिंह तथा उल्लास नाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

और नया पुराने