जमशेदपुर, 19 जून: टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा आयोजित अंतर विभागीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में कंपनी की 16 इकाइयों से कुल 87 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें तीन महिला प्रतिभागी भी शामिल थीं।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति, एकाग्रता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पांच अधिकारियों की देखरेख में प्रतियोगिता का संचालन सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से किया गया।
प्रतियोगिता में टीएसयूआईएसएल के दास भोला नाथ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीएसजे ऑपरेशंस के अभिषेक झा उपविजेता रहे, जबकि टीएसके के संजय कुमार स्वैन ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया।समापन समारोह में टाटा स्टील लिमिटेड के चीफ, एलडी3 एवं टीएससीआर हितेश हसमुखराय शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रदर्शन की सराहना की।
वहीं, सिंटर प्लांट के हेड, मैकेनिकल मेंटेनेंस विवेक कुडवा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर चीफ, स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी तथा हेड, इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स कैप्टन मनीष सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों की खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह की प्रशंसा की।टूर्नामेंट के सफल संचालन में जयंत कुमार भुइयां, सौखिन कुंडू, दीपक कुमार झा, अनुप कुमार सिंह और तिलक राम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने उनके योगदान की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह प्रतियोगिता न केवल कर्मचारियों के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का माध्यम बनी, बल्कि आपसी सहयोग, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करने में सफल रही।
Tags
जमशेदपुर
Comments