जयालक्ष्मी की 31वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘गर्मी को मात दे’ के जरिए दिया सामाजिक संदेश


जमशेदपुर: स्वर्गीय जयालक्ष्मी की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संस्था के सदस्यों एवं कलाकारों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।इस अवसर पर ट्रस्टी ए. बाबूराव ने कहा कि जयालक्ष्मी बच्चों को मंच से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित रहीं। वे मंच के पीछे रहकर भी बच्चों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं और गतिविधियों का विशेष ध्यान रखती थीं। बच्चों के लिए एक सशक्त सांस्कृतिक मंच तैयार करने का उनका सपना आज भी संस्था के माध्यम से साकार हो रहा है।

पुण्यतिथि के अवसर पर सोनारी स्थित उप कार्यालय में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वहीं शाम को भालूबासा सेंटर में संस्था के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक “गर्मी को मात दे” का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से बढ़ती गर्मी और उससे बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।नाटक में निरंजन कुमार सिंह, पवन कुमार, राजेश कुमार, नितिन कुमार, दिशा कुमारी एवं नेहा दत्ता ने अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन ए. बाबूराव ने किया, जबकि बलराम पारवे ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन टी. देवी ने किया।इस दौरान बलराम पारवे ने कलाकारों एवं सदस्यों को संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य, कलाकार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Comments

और नया पुराने