जमशेदपुर : बकरीद की खरीदारी के दौरान 26 मई को साकची बाजार से लापता हुई 3 वर्षीय आफरीन खातून को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में सिटी एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जानकारी के अनुसार, बच्ची के लापता होने के बाद साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक महिला को बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखा गया था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से 3 वर्षीय आफरीन खातून को सकुशल बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाली महिला की कोई संतान नहीं थी। महिला ने बच्ची को अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
बच्ची के सुरक्षित मिलने से उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। वहीं, पुलिस की तत्परता और एसआईटी की पेशेवर कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
जमशेदपुर में 26 मई को बकरीद की खरीदारी के दौरान लापता हुई 3 वर्षीय आफरीन खातून को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से सकुशल बरामद कर लिया है। सिटी एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और इस मामले का सफल खुलासा किया। जांच में सामने आया है कि बच्ची को ले जाने वाली महिला की कोई संतान नहीं थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।इस मामले मे जल्द ही पुलिस कर सकती है खुलासा
Comments