जमशेदपुर : रामजनम नगर मेरीन ड्राइव बिहारी बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी मारपीट और हवाई फायरिंग, SSP के निर्देश पर गठित टीम ने की त्वरित कार्रवाईजमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित मेरीन ड्राइव बिहारी बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 जून 2026 को दो पक्षों के बीच पुराने विवाद का बदला लेने की नीयत से मारपीट की गई थी। इस दौरान आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार जिंदा गोलियां तथा दो खोखा बरामद किए गए हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास हथियार कहां से आए और क्या उनका किसी अन्य आपराधिक घटनाओं से भी संबंध है।
कदमा फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पिस्टल और जिंदा गोलियों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
byAvinash Sharma
-
0
Comments