जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम साइबर अपराध थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी APK फाइल के जरिए बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस गिरोह द्वारा करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी किए जाने का खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के प्रतिबिंब (Pratibimb) पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई।पुलिस के अनुसार, उड़ीसा निवासी भगीरथी मोहंती से ₹99,017 की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज हुई थी। तकनीकी जांच के दौरान ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर 7439821191 की लोकेशन मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-4 में मिली।
वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर साइबर अपराध थाना की टीम ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार सिंह (देवघर), राहुल कुमार रवानी (जामताड़ा), सुनिल कुमार झा (देवघर) और राहुल कुमार ठाकुर (सरायकेला-खरसावां) के रूप में हुई है।
ऐसे देते थे साइबर ठगी को अंजामपूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी विशेष रूप से उड़ीसा के बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक और एक्सिस बैंक के खाताधारकों को निशाना बनाते थे। आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर ग्राहकों को फोन करते और खाते के बंद होने का डर दिखाकर उनके व्हाट्सएप पर फर्जी APK फाइल भेजते थे।
जैसे ही पीड़ित उस APK फाइल को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करता, आरोपियों को मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल जाता था। इसके बाद वे बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से पैसे निकाल लेते थे।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह अब तक करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है।
पुलिस को आशंका है कि ठगी की वास्तविक राशि इससे भी अधिक हो सकती है।बरामद सामानछापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त सामग्री बरामद की, जिसमें—- 09 मोबाइल फोन- 07 सिम कार्ड- पंजाब नेशनल बैंक का 01 एटीएम कार्ड शामिल हैं।पहले भी दर्ज है मामला गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार रवानी के विरुद्ध पूर्व में भी साइबर अपराध थाना, जामताड़ा में कांड संख्या 55/2024 दर्ज है, जिससे उसके पुराने साइबर अपराधों में शामिल होने की पुष्टि होती है।
छापेमारी टीमइस कार्रवाई का नेतृत्व साइबर अपराध थाना प्रभारी पु.नि. श्री निवास कुमार ने किया। टीम में पु.नि. कुणाल राजा, आरक्षी निर्मल कुमार महतो, विष्णु चरण महतो, किरुम कोंगाडी तथा मानगो थाना की गश्ती टीम शामिल रही। मामले के अनुसंधानकर्ता पु.नि. अमित अभिषेक हैं।पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। बरामद मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों के डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों, संभावित पीड़ितों और विभिन्न राज्यों में फैले नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल या संदिग्ध लिंक को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें और किसी भी बैंकिंग संबंधी जानकारी को फोन पर साझा न करें।
Tags
जमशेदपुर
Comments