गोलमुरी फायरिंग केस में बड़ा घटनाक्रम, मुख्य आरोपी रवि खेड़ा ने किया सरेंडर


जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा में हुए चर्चित फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रविंद्र सिंह उर्फ रवि खेड़ा ने मंगलवार को पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच जमशेदपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने सिविल जज की अदालत में सरेंडर किया, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले गोलमुरी थाना क्षेत्र में लोचन नामक व्यक्ति पर जानलेवा फायरिंग की गई थी। इस मामले में रवि खेड़ा का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की लगातार दबिश और संभावित कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की आशंका के बीच आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। कोर्ट में सरेंडर के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रवि खेड़ा के खिलाफ शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट, रंगदारी, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के कई केस दर्ज हैं। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।गोलमुरी फायरिंग कांड में मुख्य आरोपी के सरेंडर को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Comments

और नया पुराने