MTMC जमशेदपुर ने रचा इतिहास, पहले दीक्षांत समारोह में 133 नए डॉक्टरों को मिली MBBS की डिग्री


जमशेदपुर, 1 जून 2026: मनीपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) के घटक संस्थान मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC), जमशेदपुर ने अपने कॉलेज परिसर, बारीडीह में पहला दीक्षांत समारोह आयोजित कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। MAHE के 33वें दीक्षांत समारोह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के 133 एमबीबीएस छात्रों को मेडिकल डिग्री प्रदान की गई।समारोह में MAHE के कुलपति डॉ. शरथ के. राव ने औपचारिक रूप से छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। 

यह MTMC के पहले बैच का दीक्षांत समारोह था, जिसे संस्थान की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल Santosh Gangwar रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में K. Vijay Kumar उपस्थित थे। इसके अलावा टाटा स्टील Tata Steel के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदर रामम, विशेष परियोजनाओं के समूह अध्यक्ष सोमनाथ दास तथा MTMC के डीन ब्रिगेडियर (डॉ.) एच.एस. बंधु समेत कई गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सामाजिक परिवर्तन के सबसे प्रभावशाली माध्यम हैं। उन्होंने नए डॉक्टरों को याद दिलाया कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का मिशन है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बावजूद स्वास्थ्य सेवा का मूल आधार सहानुभूति, विश्वास और मानवीय संवेदनाएं ही हैं।

वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने कहा कि डॉक्टरों की जिम्मेदारी केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों का विश्वास जीतना और संकट की घड़ी में उनका संबल बनना भी है।MAHE के कुलपति डॉ. शरथ के. राव ने कहा कि MTMC चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पहला स्नातक बैच चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देगा और संस्थान भविष्य में भी अनुसंधान व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देता रहेगा।टाटा स्टील के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदर रामम ने कहा कि MTMC इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के लिए टाटा स्टील की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वहीं सोमनाथ दास ने इसे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक सफल निजी-निजी साझेदारी (Private-Private Partnership) मॉडल का उदाहरण बताया।MTMC की खासियतमनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) की स्थापना वर्ष 2020 में Manipal Academy of Higher Education और Tata Steel के संयुक्त प्रयास से की गई थी। यह देश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी प्राइवेट-प्राइवेट पार्टनरशिप पहल मानी जाती है। आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत शिक्षण सुविधाओं और उत्कृष्ट क्लिनिकल प्रशिक्षण के माध्यम से यह संस्थान झारखंड और पूर्वी भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।पहले दीक्षांत समारोह के साथ MTMC ने न केवल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा है, बल्कि देश को 133 नए डॉक्टर भी दिए हैं, जो भविष्य में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार हैं।

Comments

और नया पुराने