*गुदड़ी प्रखंड जल्द दौड़ेगा विकास की पटरी पर, नेटवर्क समस्या के समाधान का विधायक ने जताया भरोसा*


विधायक जगत माझी के साथ उपायुक्त और अधिकारियों ने किया गुदड़ी क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं* सोनुवा: गुदड़ी प्रखंड के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को विधायक जगत माझी की पहल पर उपायुक्त मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, बीडीओ मनोज तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने गुदड़ी प्रखंड का दौरा किया। 

अधिकारियों ने लोढ़ाई, बेड़ाकायम, गिरू, टोमडेल सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।गुदड़ी प्रखंड कार्यालय और टोमडेल पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, नेटवर्क सहित अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि गुदड़ी प्रखंड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता है।

 उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या गंभीर है, जिससे ग्रामीणों और विकास कार्यों में परेशानी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक दौरे के बाद समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी आएगी।गुदड़ी और लोढ़ाई में बनेंगे 50-50 बेड के छात्रावासउपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय और राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में 50-50 बेड क्षमता वाले छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों में चारदीवारी निर्माण और शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।लोढ़ाई में सप्ताह में एक दिन लगेगा कैंप कार्यालयलोढ़ाई क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीडीओ मनोज तिवारी को निर्देश दिया कि सप्ताह में एक दिन लोढ़ाई में कैंप कार्यालय संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि गुदड़ी मुख्यालय से दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है। उपायुक्त ने लोढ़ाई विद्यालय परिसर में पेवर्स ब्लॉक लगाने और गुदड़ी विद्यालय में छह अतिरिक्त कमरों के निर्माण का निर्देश दिया। *आम बागवानी का निरीक्षण, ड्रैगन फ्रूट खेती के लिए किया प्रेरित* रोवाउली गांव में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लाभुक विश्वनाथ खंडाइत द्वारा विकसित आम बागवानी का विधायक और अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बागवानी की सराहना करते हुए विश्वनाथ खंडाइत को ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 विश्वनाथ खंडाइत ने आम के साथ नींबू की खेती भी की है।तीन किलोमीटर पैदल चलकर अबुआ आवास का किया उद्घाटनदौरे के दौरान विधायक जगत माझी और प्रशासनिक अधिकारी गुलीकेरा पंचायत के बेड़ाकायम गांव पहुंचे। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण टीम को करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचना पड़ा। वहां लाभुक मेघनाथ गंझू के नवनिर्मित अबुआ आवास का उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया गया।ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों के दौरे का स्वागत करते हुए क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई। अधिकारियों ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।

Comments

और नया पुराने