धालभूमगढ़ (घाटशिला): पश्चिम बंगाल के सालबोनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उपभोक्ता मामलों के पूर्व राज्य मंत्री श्रीकांत महतो मंगलवार को धालभूमगढ़ प्रखंड की नूतनगढ़ पंचायत अंतर्गत बसकटिया गांव पहुंचे। उन्होंने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय डॉ. करण चंद्र मार्डी के आवास पर पहुंचकर उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।उल्लेखनीय है कि गत 15 जून 2026 को स्वर्गीय डॉ. करण चंद्र मार्डी की धर्मपत्नी का निधन हो गया था। इस दुखद समाचार की जानकारी मिलने के बाद पूर्व राज्य मंत्री श्रीकांत महतो स्वयं बसकटिया पहुंचकर परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय डॉ. मार्डी के ज्येष्ठ पुत्र गोविंद मार्डी से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस बनाए रखने का संबल दिया। उन्होंने कहा कि अपनों का बिछड़ना अपूरणीय क्षति होती है, लेकिन ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।पूर्व मंत्री ने शोक-संतप्त परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए कहा कि स्वर्गीय डॉ. करण चंद्र मार्डी का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और उनके परिवार के इस दुःख में वे पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं।इस अवसर पर क्षेत्र के गांव के प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वहीं आशु हेम्ब्रम ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Tags
धलभूमगढ़
Comments