जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र में 31 मई 2026 को हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप तथा अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच के बाद तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचा गया। बरामद सामानों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से हत्या कांड का सफल उद्भेदन हो गया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
उलीडीह हत्या कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद
byAvinash Sharma
-
0
Comments