गोलमुरी गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल और गोली बरामद है।

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में 26/27 मई 2026 की रात हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गठित विशेष टीम ने मामले का अनुसंधान करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक जिंदा गोली तथा घटना से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद विशेष टीम का गठन कर तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।पुलिस का कहना है कि बरामद हथियार और अन्य सामानों की जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस सफलता को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा

Comments

और नया पुराने