नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में रोटारेक्ट क्लब का ‘द लास्ट फॉल इन’ समारोह, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों को किया गया सम्मानित


जमशेदपुर: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी (NSU) के रोटारेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह "द लास्ट फॉल इन" का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह रोटरी वर्ष 2025-26 के क्लब अध्यक्ष रोटारेक्टर आनंद राज सिंह के सफल कार्यकाल के दौरान सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और सेवा गतिविधियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि रोटेरियन कृष्ण खरिया एवं विशिष्ट अतिथि रोटेरियन जितेश चौधरी उपस्थित रहे। वहीं विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार सिंह, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. राकेश कुमार, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. श्रद्धा वर्मा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की अध्यक्ष दीपिका कुमारी तथा क्लब मॉडरेटर अभिनव कुमार ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के पूरे वर्ष के परिश्रम को पहचान दिलाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा। अतिथियों ने भी छात्रों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। रोटारेक्टर शुभो पात्रा को ‘रोटारेक्टर ऑफ द टेन्योर’, शिबांश महापात्रा को ‘बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर’, श्रुति शर्मा को ‘बेस्ट टीम प्लेयर’, नूर अफ़शां को ‘फाइनेंशियल एक्सीलेंस’, अभिनव कुमार को ‘द लेगेसी ऑफ गाइडेंस अवार्ड’, जबकि प्रतीक झा और राज विवेक यादव को ‘एक्सीलेंस इन सपोर्ट अवार्ड’ प्रदान किया गया।इसके अलावा क्लब के दस सक्रिय सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘रोटारेक्टर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें रोटारेक्ट क्लब की सेवा भावना, नेतृत्व और फेलोशिप की भावना को रेखांकित किया गया।

Comments

और नया पुराने