जमशेदपुर: शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल साकची बाजार में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जुबली स्टॉल के पास एक युवक ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद बाजार में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक पैदल वहां पहुंचा और दहशत फैलाने की नीयत से एक राउंड गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए तथा कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।स्थानीय लोगों के अनुसार गोली चलाने वाला युवक गोलमुरी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि उसकी पहचान और घटना के पीछे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फायरिंग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
Tags
जमशेदपुर क्राइम
Comments