जगन्नाथपुर: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कालिंदी टोला में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा गया और बच्चों के बीच कॉपी-पेन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर अंसारी ने कहा कि समाज का विकास और उत्थान शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए कलम और किताब के महत्व को समझना जरूरी है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
अंसारी ने कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस की विचारधारा के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही एसआईआर को लेकर भी ग्रामीणों के बीच जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाई और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।
इस दौरान समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार अंसारी का स्वागत किया। कार्यक्रम में कोल्हान प्रभारी एससी विभाग कांग्रेस सह कामगार कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सूरज मुखी, अली साई, छेतु कलांदी, मिथुन कलांदी, जितेन कलांदी, सोमबीर कलांदी, जेमा कलांदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
Comments