*काटेपाड़ा जंगल में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, हत्या के आरोप में फंटुस लागुरी गिरफ्तार*


चाईबासा: जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस ने काटेपाड़ा जंगल में मिले युवक के शव मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी दी गई।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने बताया कि 15 जून 2026 को काटेपाड़ा ग्रामीण मुंडा द्वारा सूचना दी गई थी कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया।पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में शव की पहचान कराई, जिसके बाद मृतक की पहचान मुकेश बारजो (20 वर्ष), पिता पीतम बारजो, निवासी छोटामहुलडीहा, थाना जगन्नाथपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई।मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले फंटुस लागुरी के साथ कुछ दिन पहले आपसी विवाद हुआ था। विवाद के दौरान फंटुस लागुरी ने मुकेश बारजो को जान से मारने की धमकी भी दी थी।मामले में मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो (19 वर्ष) द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 33/2026 दिनांक 16 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238 के तहत फंटुस लागुरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की सहायता से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फंटुस लागुरी (35 वर्ष), पिता स्वर्गीय सुबेदार लागुरी, निवासी छोटामहुलडीहा, थाना जगन्नाथपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम को 16 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।छापामारी दल में शामिल अधिकारीरफाएल मुर्मु, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुरबासुदेव मुंडा, पुलिस निरीक्षक, नोवामुंडी अंचलटिंकु कुमार दास, थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर थानाविश्वनाथ हेम्ब्रम, जगन्नाथपुर थानामनमथो प्रधान, जगन्नाथपुर थानाअभय कुमार, तकनीकी शाखा, चाईबासाजगन्नाथपुर थाना की सशस्त्र पुलिस बल टीमपुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

Comments

और नया पुराने