चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने बड़ाजामदा क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने और चोरी की बाइक से छिनतई व अन्य घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू विनित कुमार किन्डो के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने बड़ाजामदा के टंकीसाई स्थित दयाल कुमार नाग के घर, नोवामुंडी स्थित संदीप पिंगुवा के घर और बड़ाजामदा लाल बिल्डिंग के पास झाड़ी में छापामारी कर सात मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल छिनतई, चोरी और मारपीट जैसी घटनाओं में करते थे। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के मुख्य आरोपी दयाल कुमार नाग और संदीप पिंगुवा हैं, जो पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।इस मामले में गुवा-बड़ाजामदा थाना कांड संख्या 20/2026, दिनांक 20 जून 2026 के तहत धारा 317(5)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। *गिरफ्तार आरोपी:* दयाल कुमार नाग उर्फ मंगरू (20 वर्ष), पिता अनिल कुमार नाग, निवासी बड़ाजामदा (टंकीसाई), थाना गुवा (बड़ाजामदा)।संदीप पिंगुवा उर्फ पोटी उर्फ तितली (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय राजेश पिंगुवा, निवासी नोवामुंडी (डुकासाई), थाना नोवामुंडी।बॉबी दास (19 वर्ष), पिता कांडे दास, निवासी बड़ाजामदा (भट्ठीसाई), थाना गुवा (बड़ाजामदा)।इसके अलावा तीन विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। *बरामद वाहन:* पुलिस ने पांच हीरो होंडा स्प्लेंडर/मोटरसाइकिल, एक होंडा लिवो मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CP7512) और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05BV-2807) बरामद की है। *छापामारी दल में शामिल अधिकारी:* अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू विनित कुमार किन्डो, किरीबुरू अंचल पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार, नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार, बड़ाजामदा ओपी के पु०अ०नि० निमिर हेस्सा, नोवामुंडी थाना के पु०अ०नि० अखिलेश कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक रामविलाश महतो, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित बड़ाजामदा, किरीबुरू और नोवामुंडी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
Tags
नोवामुंडी क्राइम
Comments