धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि रांची

झारखंड रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान का बिगुल फूंका था।

 उनका त्याग, साहस और बलिदान आज भी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।इस दौरान उपस्थित लोगों ने धरती आबा के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। झारखंड सहित पूरे देश में उनकी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है।

Comments

और नया पुराने