रील्स बनाते समय दोस्त के सामने सुवर्णरेखा नदी में डूबा युवक, देर रात तक नहीं मिला सुराग

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के प्राचीन जयदा मंदिर तट पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुवर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान जमशेदपुर निवासी एक 23 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।डूबे युवक की पहचान जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर, सिद्धू-कान्हू बस्ती, जोन नंबर-2 निवासी प्रेम कुमार उर्फ बल्लू (23 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चौका एवं चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी।बाइक से घूमने निकले थे दोनों दोस्तजानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार अपने दोस्त आशुदेव कुमार के साथ सोमवार को बाइक से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र घूमने निकला था। 

बताया जाता है कि दोनों ने रास्ते में पार्टी भी की थी। इसके बाद वे जयदा मंदिर पहुंचे और मंदिर परिसर के नीचे स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट की ओर चले गए।घाट पर बने सीढ़ी के पास दोनों ने कपड़े उतारे और प्रेम कुमार नदी में उतर गया। वहीं उसका दोस्त आशुदेव कुमार किनारे पर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो और रील्स बना रहा था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर बाद प्रेम कुमार गहरे पानी की ओर बढ़ गया।दोस्त के सामने ही डूब गया युवकगहराई में पहुंचते ही प्रेम कुमार अचानक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आशुदेव कुमार ने शोर मचाया और प्रयास भी किया, लेकिन देर शाम होने और आसपास पर्याप्त लोगों की मौजूदगी नहीं होने के कारण तत्काल मदद नहीं मिल सकी। देखते ही देखते युवक नदी की तेज धारा और गहरे पानी में समा गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हालघटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद चौका और चांडिल थाना की टीम घटनास्थल पहुंची। बेटे के डूबने की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण अभियान में परेशानी हुई। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है और प्रशासन की ओर से खोज अभियान जारी है।घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द युवक की तलाश कर उसे बरामद करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया।प्रशासन की अपीलप्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर और बहाव तेज रहता है। ऐसे में गहरे पानी में न उतरें और सेल्फी या रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

Comments

और नया पुराने