जमशेदपुर : टेल्को थाना पुलिस ने कांड संख्या 78/26 में कार्रवाई करते हुए बारिडीह निवासी प्राथमिकी अभियुक्त अज्जू खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
यह मामला दिनांक 28 मई 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराएं 126(2), 127(2), 132, 121(1), 115(2), 117(2), 109, 352, 351(2)(3) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
टेल्को थाना पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Comments