कपाली ओपी क्षेत्र में बकरीद को लेकर फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बकरीद पर्व-2026 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल एवं पुलिस निरीक्षक, चांडिल अंचल के नेतृत्व में पुलिस केंद्र और ओपी के पुलिस बलों के साथ किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।
सरायकेला पुलिस ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Comments

और नया पुराने