DANFIT International में धूमधाम से मनाई गई रवीन्द्र–नज़रुल जयंती बैठक़ी


 शहर की सांस्कृतिक संस्था DANFIT International द्वारा “रवीन्द्र–नज़रुल जयंती बैठक़ी” कार्यक्रम का सफल आयोजन रविवार को कदमा स्थित DANFIT इंटरनेशनल स्टूडियो में किया गया।

कार्यक्रम में रबिन्द्रनाथ टैगोर एवं काज़ी नज़रुल इस्लाम की जयंती श्रद्धा, सम्मान और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गीत-संगीत, कविता पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कोलकाता से आमंत्रित कलाकार देबोलीना लाहिरी , अंशिका दास एवं धारितरी सिन्हा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

देवलीना लाहिड़ी ने “प्रथमा आदि शिव शक्ति...” प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं अंशिका दास ने रवीन्द्र एवं नज़रुल गीतों पर आधारित “मधु बसंत” की प्रस्तुति दी। धारित्री सिन्हा ने नज़रुल गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करने के साथ-साथ प्रभावशाली कविता पाठ भी किया।

इसके अतिरिक्त DANFIT International के विद्यार्थियों ने “मोर बीना ओठे...” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम में अलोकानंदा रॉय , इंद्रानिल बहादुरी , किशोर मिश्रा एवं नीलिमा भोमिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे कला, साहित्य और संस्कृति को समर्पित एक सराहनीय पहल बताया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान बंगाल की समृद्ध साहित्यिक, सांगीतिक और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में शहर के अनेक कलाकार, साहित्यकार, संस्कृति प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के क्यूरेटर कल्याण भोमिक एवं संस्था के संस्थापक मिस्तु मुख़र्जी ने सभी कलाकारों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में कला और संस्कृति के प्रति नई चेतना जागृत करते हैं।

Comments

और नया पुराने