विश्व रक्तदाता दिवस पर 106 वाहिनी द्रुत कार्य बल की मानवीय पहल, 31 अधिकारियों और जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान; जरूरतमंदों को नया जीवन देने का दिया संदेश


जमशेदपुर, 14 जून 2026।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 106 वाहिनी द्रुत कार्य बल द्वारा सदर अस्पताल, जमशेदपुर के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 31 अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। 

रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और समाज के समक्ष मानवता की मिसाल पेश की।इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट श्री राजीव कुमार ने सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने सभी कार्मिकों से समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने का आह्वान किया तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी श्री कौशल साधन गिरि, उप कमांडेंट श्री वच्चानदेव कुमार, वाहिनी की चिकित्सा अधिकारी (उप कमांडेंट) डॉ. ऋतुराज खाख तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।106 वाहिनी द्रुत कार्य बल ने इस सफल आयोजन हेतु सदर अस्पताल, 
जमशेदपुर के चिकित्सकों एवं चिकित्सा दल के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम के माध्यम से वाहिनी ने यह संदेश दिया कि रक्तदान न केवल एक सामाजिक दायित्व है, बल्कि यह किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम भी है। 106 वाहिनी द्रुत कार्य बल ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Comments

और नया पुराने