झींकपानी: झींकपानी प्रखंड के जोड़ापोखर में आयोजित पांच दिवसीय झींकपानी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में विजेता जोड़ापोखर 11 टीम ने हासिल किया, जबकि उपविजेता कुदाहातु KPS टीम को मिला। तृतीय स्थान टीम इचा और चतुर्थ स्थान टीम खप्परसाई ने प्राप्त किया।व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार गुलशन खंडाइत को दिया गया। बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार राजा प्रसाद ने हासिल किया।
वहीं फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अर्जुन मुंडा को दिया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झींकपानी थाना प्रभारी राजीव रंजन मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जोड़ापोखर मुखिया गुरुचरण मुंडा, भूतपूर्व मुखिया गारदी मुंडा, विनोद गोप, सोमनाथ कुंकल, संजीव गोप और जितेंद्र गोप मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया और उनका उत्साह बढ़ाया।इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में खेल प्रतिभा का विकास होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गोप, सचिव सूर्यकांत गोप, कोषाध्यक्ष सौरव गोप, दुर्गेश चौधरी, राजा प्रसाद, संरक्षक रघुनाथ गोप, साजिश गोप, कृष्णा मुंडा, राम मुंडा, मनीष शर्मा, मनीष गोप और अर्जुन मुंडा सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया
Comments