देहरादून : 118 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं! विक्रम शर्मा हत्याकांड के 5 फरार आरोपियों पर अब ₹2-2 लाख का इनाम117 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं! विक्रम शर्मा हत्याकांड के 5 फरार आरोपियों पर अब ₹2-2 लाख का इनामदेहरादून: चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे पांच मुख्य आरोपियों पर पुलिस अब शिकंजा और कसने की तैयारी में है। जिला पुलिस ने पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर आरोपियों पर घोषित इनाम की राशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो-दो लाख रुपये करने की सिफारिश की है। मामले में अंतिम निर्णय पुलिस मुख्यालय स्तर पर लिया जाएगा।118 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर विक्रम शर्मा की हत्या को 118 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक मुख्य शूटर और अन्य प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में लगातार छापेमारी और तलाश अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने में सफल रहे हैं।पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों में आकाश प्रसाद, विशाल सिंह, आयुषोतोष सिंह, अंकित कुमार शर्मा और जितेंद्र कुमार शामिल हैं। इन सभी पर पहले से एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।कुर्की के बाद भी नहीं मिला सुराग फरार आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी कर चुकी है। इसके बावजूद अब तक किसी आरोपी ने आत्मसमर्पण नहीं किया है और न ही पुलिस को उनकी सटीक लोकेशन मिल पाई है।पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इनाम की राशि बढ़ने से आम लोगों से महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलने की संभावना बढ़ेगी और आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी।13 फरवरी को हुई थी सनसनीखेज हत्याउल्लेखनीय है कि इसी वर्ष 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह के करीबी बताए जाने वाले विक्रम शर्मा की हत्या को लेकर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार जांच और गिरफ्तारी अभियान चला रही है, लेकिन मुख्य आरोपी अब तक फरार हैं। ऐसे में इनाम राशि बढ़ाने का कदम पुलिस की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।पुलिस को उम्मीद, जल्द मिलेगी सफलता पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों में भी संपर्क किया जा रहा है। तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि इनाम राशि बढ़ने के बाद जल्द ही कोई ठोस सुराग मिलेगा।
118 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली: विक्रम शर्मा हत्याकांड के 5 फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर ₹2-2 लाख करने की तैयारी
byAvinash Sharma
-
0
Comments