सोनुआ/गोइलकेरा: मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुआ रेलवे फाटक पर 5 जून 2026 को हुई दर्दनाक दुर्घटना में वृद्ध महिला चामनी कुई की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आजसू पार्टी के केंद्रीय नेता एवं मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई तथा युवा आंदोलनकारी नेता अमित महतो ने रेलवे प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो क्षेत्र की जनता अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
मृतका चामनी कुई अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं। उनकी मृत्यु के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह अपने पीछे एक दिव्यांग पति, तीन बेटियां और एक जवान बेटे को छोड़ गई हैं। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और न्याय की मांग उठाई।डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई ने घटना को रेलवे प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम बताते हुए कहा कि रेलवे फाटक पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण एक गरीब परिवार उजड़ गया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस तरह की लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं, युवा आंदोलनकारी नेता अमित महतो ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन को तत्काल मृतका के आश्रितों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। अन्यथा जनता रेलवे पटरियों पर उतरकर अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम आंदोलन करेगी।प्रमुख मांगें- मृतका चामनी कुई के परिजनों को तत्काल उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए।- परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।- हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।- भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रेलवे फाटक पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।इस दौरान बाबूलाल कोड़ाह, मनोज रंजन, सुमित, मित्र भानु सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, आंदोलनकारी और आजसू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।हेडिंग:"सोनुआ रेलवे फाटक हादसे पर उबाल: चामनी कुई के परिवार को मुआवजा और नौकरी नहीं मिली तो ठप होगी रेल सेवा, आजसू नेताओं की चेतावनी"
Comments