जमशेदपुर के साकची बाजार से लापता हुई 3 वर्षीय मासूम अफरीन की तलाश जारी


जमशेदपुर के साकची बाजार क्षेत्र से लापता हुई 3 वर्षीय मासूम बच्ची अफरीन को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। प्राप्त सूचना के अनुसार, अफरीन को आखिरी बार बासंत टॉकीज़ क्षेत्र के पास एक पुरुष और एक महिला के साथ देखा गया था।मैं जमशेदपुर की जनता से अपील करती हूं कि यदि किसी ने इन दोनों व्यक्तियों को देखा हो या इनके बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस प्रशासन को सूचित करें। आपकी एक छोटी-सी सूचना मासूम अफरीन को उसके परिवार तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।साथ ही, मैं पुलिस प्रशासन से अनुरोध करती हूं कि इस सुराग के आधार पर जांच को और तेज किया जाए तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की जाए, ताकि बच्ची को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।एक मासूम बच्ची अपने परिवार से दूर है। ऐसे समय में पूरे समाज का सहयोग और सतर्कता बेहद जरूरी है। आइए, हम सभी मिलकर अफरीन को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

Comments

और नया पुराने