चाईबासा: झारखंड प्रदेश पान तांती स्वांसी कल्याण समिति, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा इकाई की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कुल 38 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवघर की प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाबी तांती उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में झारखंड प्रदेश पान स्वांसी कल्याण समिति पश्चिमी सिंहभूम इकाई के मुख्य संरक्षक डॉ. झारानंद दास, प्रदेश महासचिव विजय कुमार दास, पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष निर्मल बागती, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला सह सचिव अरुण दास, शिक्षक ओमीर दास तथा वरिष्ठ पत्रकार अनंत लाल तांती शामिल हुए।अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत माध्यम है और विद्यार्थियों की उपलब्धियां पूरे समाज को गौरवान्वित करती हैं। ऐसे सम्मान समारोह अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास, सचिव शंकर पान, उपाध्यक्ष दुर्योधन पान, मोहन केशरी, प्रखंड अध्यक्ष किशोर भंज, संरक्षक राहुल दास, डॉ. अशोक दास, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र पान, संगठन सचिव कृपासिद्ध पान, सह जिला सचिव मुन्ना दास, सह जिला संगठन सचिव दुर्योधन दास, महिला अध्यक्ष चंद्र प्रभा पान, कोषाध्यक्ष देव कुमार, जयप्रकाश दास, उदित दास, विश्वानाथ दास, देवेंद्र पान, हेमंत तांती, सुंदर लाल तांती, यशवंत दन्दपाट, भुवनेश्वर दास, रघुनाथ तांती, केशव दास, श्रवण कुमार पान, सुनील मलूवा, बीसनु दास, रोहन दास सहित महिला इकाई और युवा इकाई के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समारोह के अंत में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया गया।
Comments