आकाशीय बिजली का कहर: खेत में चर रहे 4 बैलों और 2 बकरियों की दर्दनाक मौत, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़


 डुमरिया। पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कालियामकोचा गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से चार बैलों और दो बकरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई है, वहीं पीड़ित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को करीब शाम 4 बजे क्षेत्र में अचानक तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान कालियामकोचा गांव के खेतों में कई किसानों के मवेशी चर रहे थे। तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से सभी पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।मृत पशुओं में सिताराम सोय के दो बैल, चुड़ी होनहागा का एक बैल, लोसरो सरदार का एक बैल तथा शांति होनहागा की दो बकरियां शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पशुओं की मौत से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को दे दी है।ग्रामीणों एवं पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए इस नुकसान का उचित आकलन कर प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। :::बाइट/टैग लाइन:"एक पल में उजड़ गई किसानों की मेहनत, आकाशीय बिजली ने छीन ली आजीविका का सहारा।"

Comments

और नया पुराने