लालू यादव के 79वें जन्मदिन पर कोल्हान में भव्य समारोह, सामाजिक न्याय और संगठनात्मक एकता का दिया गया संदेश


कोल्हान, 11 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय के प्रखर नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिवस के अवसर पर गम्हरिया स्थित श्री राम डिवाइन पब्लिक स्कूल में कोल्हान के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा लगभग 200 गमछों और बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने की। समारोह में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह यादव और दीनानाथ सिंह, प्रदेश सचिव राजेश कुमार यादव एवं सुभाष यादव, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू पांडे, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सकलदेव यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता श्यामसुंदर यादव, जिला महासचिव विषनाथ प्रसाद वर्मा, जिला सचिव संजय यादव, तथा ब्रह्मदेव मंडल, शिवा यादव, वीरेन्द्र यादव, अर्जुन यादव और अरविंद कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अपने संबोधन में प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि राजद की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी से व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करेगा और राजद की नीतियों को जनता तक पहुंचाएगा।वहीं सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के संघर्ष और सामाजिक न्याय की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।अपने अध्यक्षीय संबोधन में जनार्दन कुमार ने कहा कि "संगठन व्यक्ति से बड़ा होता है।" उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के कारण संगठन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं, लेकिन ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में संगठन और अनुशासन सर्वोपरि है। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद और गलतफहमियों को दूर कर एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने अथवा अधिकृत कार्यक्रमों से जानबूझकर दूरी बनाने वालों के संबंध में प्रदेश नेतृत्व को आवश्यक संगठनात्मक अनुशंसा भेजी जाएगी।

Comments

और नया पुराने