सिदगोड़ा में चोरी का खुलासा: पुलिस ने तीसरे आरोपी को दबोचा, गहने और ₹50 हजार नकद बरामद


जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मई माह में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के गहने, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को एल4/39 रोड नंबर-05, सिदगोड़ा निवासी राकेश कुमार झा ने घर में चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या-62/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पहले टेल्को थाना क्षेत्र के शिवम विश्वकर्मा और बागबेड़ा थाना क्षेत्र के राजू पाण्डेय को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने गुप्त सूचना के जरिए मो. राजू उर्फ विजय मुण्डा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने सहयोगियों शिवम विश्वकर्मा और राजू पाण्डेय के साथ मिलकर एग्रिको रोड नंबर-01 स्थित क्वार्टर संख्या एल5/14 तथा एल4/39 रोड नंबर-05 स्थित घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के गहने और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. राजू उर्फ विजय मुण्डा (36 वर्ष), पिता मो. इनामुल उर्फ नारायण मुण्डा, निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, जुगसलाई के रूप में हुई है।बरामद सामानसोने जैसा दिखने वाला एक चैन एवं लॉकेटसोने जैसी एक अंगूठीनाक की नथियाचांदी जैसी एक बिछिया₹50,000 नकदओप्पो कंपनी का एक टच स्क्रीन मोबाइल फोनआपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2024 में सरकारी शराब दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं समेत सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 107/24 एवं 109/24 में भी आरोपी रह चुका है।छापेमारी टीमइस कार्रवाई में पु.अ.नि. विकास कुमार, पु.अ.नि. राजुलाल स्वांसी, स.अ.नि. जुबिलियन टोप्पनो, आरक्षी नरेन्द्र टुडू एवं धर्मेन्द्र सिंह शामिल थे।हेडिंग: सिदगोड़ा चोरी कांड का खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार; गहने, मोबाइल और ₹50 हजार नकद बरामद

Comments

और नया पुराने