देवघर: देवघर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरौती के लिए अपहृत एक युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 को करौं थाना क्षेत्र से सूचना मिली थी कि 20 वर्षीय प्रकाश मंडल का अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने युवक की रिहाई के बदले परिजनों से ₹1.50 लाख की फिरौती की मांग की थी।सूचना मिलते ही देवघर पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों के ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद कुण्डा थाना क्षेत्र के कर्णकोल स्थित मधुबन आहरा के पास छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अपहृत युवक प्रकाश मंडल को सकुशल बरामद कर लिया गया।पुलिस ने इस मामले में सौरभ कुमार वर्णवाल (22 वर्ष), पिता अभिमन्यु वर्णवाल, ग्राम गुरुकुल सातर, थाना कुण्डा तथा गौतम यादव (20 वर्ष), पिता श्याम यादव, ग्राम भौरा जमुआ, थाना कुण्डा को गिरफ्तार किया है।देवघर पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है।देवघर पुलिस ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
फिरौती के लिए अपहृत युवक को देवघर पुलिस ने सकुशल कराया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
byAvinash Sharma
-
0
Comments