JTET 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जून तक बढ़ी


रांची: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। परिषद द्वारा जारी वेब नोटिस-20/2026 के अनुसार अब अभ्यर्थी 20 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। JAC द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून निर्धारित थी, लेकिन कई अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी संबंधी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इन समस्याओं को देखते हुए आवेदन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में JTET-2024 के लिए आवेदन किया था और जिनके मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा। इस विशेष अवधि में वे अपनी सामान्य जानकारी अपडेट कर आवेदन पत्र भर सकेंगे। संबंधित प्रक्रिया और दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि JTET परीक्षा झारखंड में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता के लिए आयोजित की जाती है। आवेदन की तिथि बढ़ने से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्य बातें:JTET 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तक बढ़ी।JAC ने वेब नोटिस-20/2026 जारी कर दी जानकारी।तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे अभ्यर्थियों को मिलेगा विशेष अवसर।विस्तृत प्रक्रिया JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी। 

Comments

और नया पुराने