पोटका: कोल्हान के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र मुक्तेश्वर धाम हरिणा में रोजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक हरिणा मेला के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मंगलवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोटका विधायक संजीव सरदार ने की, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और मेला समिति के सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में मेला संचालन, विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।ग्रामीणों की मांग पर सख्तीबैठक के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मेला परिसर में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध तथा बूगी-बूगी डांस कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि इन गतिविधियों के कारण हर वर्ष विवाद और अशांति की स्थिति उत्पन्न होती है। इस पर विधायक संजीव सरदार ने प्रशासन को सख्ती से शराबबंदी लागू करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।तीन राज्यों से पहुंचते हैं श्रद्धालुविधायक ने बताया कि 15 जून से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक मेले में झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरिणा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और हरिणा मेला को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोरबैठक में विधायक ने मेला के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग, वाहन पार्किंग की व्यवस्था, 24 घंटे स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही मेला मार्ग को आपात स्थिति के लिए खुला रखने, बाइक स्टंट और रैश ड्राइविंग पर रोक लगाने तथा मनचलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।प्रशासन रहेगा पूरी तरह मुस्तैदमुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार राजवार ने कहा कि प्रशासन मेला के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप मेले में पूर्ण शराबबंदी लागू रहेगी और बाइक स्टंट करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 4 जून को मेला स्थल पर एक और तैयारी बैठक आयोजित कर अंतिम रणनीति तैयार की जाएगी।बैठक में हरिणा ग्राम प्रधान सह मुख्य पुजारी बज्रांकन दंडपात, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़, विभिन्न थाना प्रभारी, विभागीय अधिकारी एवं मेला समिति के सदस्य उपस्थित थे।
हरिणा मेला की तैयारियां तेज, शराब बिक्री और बूगी-बूगी डांस पर रहेगा प्रतिबंध
byAvinash Sharma
-
0
Comments