देवघर: पुलिस अधीक्षक प्रवीन पुष्कर के निर्देश पर मंगलवार को देवघर पुलिस द्वारा अतिक्रमण एवं यातायात नियम उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (CCR) लक्ष्मण प्रसाद ने किया।
इस दौरान यातायात थाना प्रभारी, देवघर एवं देवीपुर थाना प्रभारी की टीम भी मौजूद रही।अभियान के तहत AIIMS देवघर के मुख्य द्वार के बाहर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके अलावा लक्ष्मीपुर चौक में अवैध रूप से खड़े बसों एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान दुकानदारों और आम नागरिकों से मुख्य सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया, ताकि सड़क पर आवागमन सुचारू और सुरक्षित बना रहे।देवघर पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों की सुविधा के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरवरिष्ठ नागरिक सुरक्षा हेल्पलाइन: 9296913007व्हाट्सएप चैटबॉट: 9296913006साइबर हेल्पलाइन: 1930कंट्रोल रूम: 9241821642 / 112देवघर पुलिस का संदेश:"आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। देवघर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।"
Comments