जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक फ्लाई ऐश लदा हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हाईवा गोलमुरी से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने आई एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
अनियंत्रित हाईवा पहले सड़क किनारे लगे टावर पोल से टकराया और फिर डिवाइडर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, ताकि यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने कार को बचाने के प्रयास में वाहन मोड़ा, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments