मानगो के मदीना गार्डन के पास बस में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से जलकर खाक हुई बस


जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित मदीना गार्डन के समीप बुधवार सुबह एक बस में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आ गई और बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग लगने से बस को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। 

Comments

और नया पुराने