चाकुलिया, 14 जून: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड में पिछले कुछ समय से पशुपालकों के लिए सिरदर्द बने बकरी चोर गिरोह का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) पर एक संदिग्ध वाहन को पकड़कर उसमें से छह चोरी की बकरियाँ बरामद की गईं। इस कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।ग्रामीणों की सूझबूझ से मिली सफलताजानकारी के अनुसार, चाकुलिया क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बकरियों की चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं।
इससे स्थानीय पशुपालक दहशत और चिंता में थे। शनिवार को ग्रामीणों ने एक संदिग्ध वाहन को इलाके में घूमते देखा। वाहन की गतिविधियों पर शक होने पर ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू किया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत घाटशिला थाना क्षेत्र के तामुकपाल स्थित NH-18 के पास वाहन संख्या JH-05DP-0586 को चारों ओर से घेरकर रोक लिया गया।तलाशी में बरामद हुईं 6 चोरी की बकरियाँपुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर से छह चोरी की गई बकरियाँ बरामद हुईं। वाहन में कुल चार युवक सवार थे। पुलिस को देखते ही तीन आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है, जो कपाली, सरायकेला-खरसावां का निवासी बताया जा रहा है।फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस चाकुलिया थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद दानिश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद बकरियों और जब्त वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में पूर्व में हुई बकरी चोरी की घटनाओं से भी इस गिरोह के संबंधों की जांच की जा रही है।इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पशुपालकों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों की एकजुटता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा।
Tags
चाकूलिया
Comments