धालभूमगढ़: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत चुकरीपाड़ा में मुखिया मनसाराम मुंडा के नेतृत्व में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत पहल में ग्रामीणों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की मिसाल पेश की।शिविर में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजन महतो, सपन महतो, मंगल सिंह, अमित अधिकारी, राजू गोप, रोहित कर्मकार, इंद्रजीत गोप, संतोष कर्मकार, भोलानाथ दत्त, पूर्णिमा सिंह और सुप्रियो अधिकारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विश्व रक्तदान दिवस के इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में कुल 113 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य जांच और निर्धारित मानकों के बाद 93 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। इनमें 89 पुरुष और 4 महिला रक्तदाता शामिल रहीं।इस अवसर पर मुखिया मनसाराम मुंडा ने कहा कि "रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।"कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताया।शिविर के समापन पर मुखिया मनसाराम मुंडा एवं अन्य गणमान्य लोगों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, मानवता की सेवा में उनके योगदान के सम्मान स्वरूप सभी सफल रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Tags
धलभुमगढ़
Comments