जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले को लेकर रामजनम नगर निवासी समीर नाग ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, समीर नाग अपने दो दोस्तों सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ मरीन ड्राइव हाईवे के नीचे स्थित शौचालय के पास खड़ा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर छह युवक वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर तीनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे समीर नाग के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि उसके दोनों साथी भी घायल हो गए। समीर ने अपनी शिकायत में बताया है कि मारपीट के बाद आसू कर्मकार ने जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी और तीनों युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, शिकायत के आधार पर कदमा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कदमा में पुरानी रंजिश में बवाल: मारपीट के बाद तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे तीन युवक
byAvinash Sharma
-
0
Comments