जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सालगाझुड़ी फाटक के समीप स्थित बस्ती में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित मुंडा के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे हाइवा वाहन संख्या JH05DF-7465 की चपेट में आने से सुमित मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tags
जमशेदपुर
Comments