जमशेदपुर: आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में आम नागरिकों की भागीदारी और उनकी तैयारियों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के सहयोग से पांच दिवसीय "आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव प्रशिक्षण" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जून 2026 से 19 जून 2026 तक स्थानीय टाउन हॉल ऑडिटोरियम, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।यह कार्यक्रम आयुक्त, नागरिक सुरक्षा, झारखंड (रांची) तथा कमांडेंट, एनडीआरएफ (पटना) के दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के विशेषज्ञ पदाधिकारी प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।प्रशिक्षण विशेष रूप से नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित किया गया है, लेकिन इसमें आम नागरिकों की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए सक्षम बनाना है।इस दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी, खोज एवं बचाव तकनीक, आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वय, घायलों की सहायता तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के व्यवहारिक उपायों की जानकारी दी जाएगी।प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए इस प्रकार का प्रशिक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। समाज के हर वर्ग के लोगों को जीवन रक्षक कौशल सीखकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देना चाहिए।निवेदक:सुरेश प्रसादकार्यालय प्रभारी, नागरिक सुरक्षाजमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम।
Tags
jamshedpur
Comments