भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर आत्मगौरवपूर्ण झारखंड निर्माण का संकल्प : भाजपा

चाईबासा: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निमडीह स्थित बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग, राष्ट्रभक्ति और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपना पूरा जीवन समाज, संस्कृति, स्वाभिमान और जनअधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।कार्यक्रम में कहा गया कि भगवान बिरसा मुंडा ने सादगीपूर्ण जीवन, अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूकता तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संदेश दिया था। 

उनके सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मगौरवपूर्ण झारखंड के निर्माण के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।भाजपा नेताओं ने कहा कि धरती आबा का जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के राकेश पोद्दार, राजश्री बनरा, नितिन विश्वकर्मा, सनी पासवान, दीपक पोद्दार, नीरज गुप्ता, दीनू पटनायक, पवन शर्मा, रूपा सिंह दास, सुप्रिया दास, डोली कर, रीना कर, हेमंती विश्वकर्मा, मृदुला निषाद और रिंकू यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

और नया पुराने