मरीन ड्राइव पर दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, दो लोग घायल


जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर बुधवार को दो गाड़ियों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

और नया पुराने