जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित इमतियाज जनरल स्टोर के समीप हुई फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जुगसलाई थाना कांड संख्या-43/26, दिनांक 01 जून 2026 को विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।घटना 31 मई 2026 की शाम की है, जब इमतियाज जनरल स्टोर के पास बदमाशों ने रंगदारी और इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से दो राउंड हवाई फायरिंग की थी। साथ ही दुकान मालिक के साथ मारपीट कर दुकान में रखी वेट मशीन समेत अन्य सामानों में तोड़फोड़ की गई थी।वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी1. मो. अरमानुद्दीन उर्फ पलटन2. मो. अरमान उर्फ राज बच्चा3. जफर अली उर्फ मुर्गा राजू4. मो. आसिफ अंसारी5. अमनदीप सिंह,पुलिस के अनुसार, मो. अरमानुद्दीन उर्फ पलटन ने ही दो राउंड हवाई फायरिंग की थी। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है।बरामद सामानएक अवैध देशी पिस्तौलएक जिंदा गोलीघटनास्थल से एक खोखा एवं एक पिलेटएक स्कूटीचार एंड्रॉयड मोबाइल फोनआरोपियों का आपराधिक इतिहासगिरफ्तार आरोपियों में मो. अरमानुद्दीन उर्फ पलटन, मो. अरमान उर्फ राज बच्चा, जफर अली उर्फ मुर्गा राजू और अमनदीप सिंह के खिलाफ पूर्व में भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य बिंदुओं पर भी अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमीत कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां सहित थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।
जुगसलाई में फायरिंग और रंगदारी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
byAvinash Sharma
-
0
Comments