जमशेदपुर में एडीजी ने की अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


जमशेदपुर में एडीजी ने की अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जमशेदपुर: बुधवार, 3 जून 2026 को दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोल्हान डीआईजी, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक तथा पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान लंबित कांडों की प्रगति, जिले की विधि-व्यवस्था, विशेष जांच दल (SIT) से संबंधित मामलों, SIPU, ICJS एवं CCTNS की अद्यतन स्थिति, यातायात प्रबंधन, पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, डायल-112 सेवा से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा ITSSO की प्रगति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।


समीक्षा के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने, कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, तकनीकी प्रणालियों के प्रभावी संचालन तथा जनसुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति पर विशेष जोर देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को बेहतर पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

Comments

और नया पुराने