जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को फायरिंग की अफवाह फैलने से इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, गोलमुरी 10 नंबर निवासी राज के पिता ने अपने बेटे को गोलमुरी जाने से मना किया था। इसी बात को लेकर किसी ने फायरिंग की घटना की अफवाह फैला दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई।अफवाह की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस, टाइगर मोबाइल एवं पीसीआर की टीम सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा पूरे घटनाक्रम की सत्यता की पड़ताल की।प्राथमिक जांच में मामला फायरिंग की वास्तविक घटना से अधिक अफवाह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित न करें।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है और पुलिस निगरानी बनाए हुए है।
गोलमुरी में फायरिंग की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
byAvinash Sharma
-
0
Comments