सैकड़ों समर्थकों के साथ बीरबल सरदार, आनंद दास एवं रवि सरदार झामुमो में शामिल

सरायकेला-खरसावां: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब बीरबल सरदार, आनंद दास एवं रवि सरदार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मौजूदगी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खरसावां विधायक दशरथ गगराई, पूर्व विधायक प्रत्याशी गणेश महाली तथा जिला अध्यक्ष डॉ. सुवेंदु महतो ने किया।इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
 पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की जनाधार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि झामुमो लगातार आम जनता की आवाज बनकर कार्य कर रही है और नए साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा।सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं ने भी पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

Comments

और नया पुराने