जमशेदपुर: कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुई चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू से बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गीता बालमुचू का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वह जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों से भी उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।इस दौरान संजय सेठ ने टीएमएच में इलाजरत बर्मामाइंस मंडल के भाजपा कार्यकर्ता सुख सागर गुप्ता से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकिशोर तिवारी से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर जाकर भेंट की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, कुलवंत सिंह बंटी, उदय सिंह देव, विजय महतो, संजीव सिंह, राजीव सिंह समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी की मुलाकातझारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी टीएमएच अस्पताल पहुंचकर घायल गीता बालमुचू से मुलाकात की। उन्होंने उपचार संबंधी जानकारी ली और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिजनों का हौसला बढ़ाया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जितेंद्र राय, अनिल मोदी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।जमशेदपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागतरांची सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिसदन में उनका जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।इस दौरान संजय सेठ ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।
Comments