आदित्यपुर थाना प्रभारी से युवा नेता सूरज सिंह ने की शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा


सरायकेला / खरसावां, आदित्यपुर: युवा नेता सूरज सिंह ने मंगलवार को आदित्यपुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ आशुतोष कुमार और श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। युवा नेता सूरज सिंह ने थाना प्रभारी को उनके दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में शांति, सुरक्षा और आपसी समन्वय बनाए रखने में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।उन्होंने कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद और सहयोग से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा मिलता है। वहीं थाना प्रभारी ने भी नागरिकों के सहयोग को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बताते हुए सकारात्मक सहभागिता की अपील की।इस अवसर पर आशुतोष कुमार एवं श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे और थाना प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Comments

और नया पुराने